पीयू में साइकिल रैली
चंडीगढ़, 1 मई (ट्रिन्यू)
पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार की अगुवाई में आज पीयू के वरिष्ठ अधिकारियों ने साइकिल रैली निकाली। ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गयी इस रैली में डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन्स प्रो. शंकरजी झा, रजिस्ट्रार प्रो. कर्मजीत सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. इमानुअल नाहर और डीएसडब्ल्यू (वीमेन) प्रो. नीना कपलाश, परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह, खेल निदेशक प्रो. परविंदर सिंह, कुलपति के सचिव देविंदर सिंह, डीन कालेज डेवलपमेंट कौंसिल प्रो. संजय कौशिक, यूआीएलएस के निदेशक प्रो. रत्न सिंह, चीफ आफ यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी प्रो. अश्विनी कौल, फाइनांस एंड डेवलपमेंट अफसर (एफडीओ) विक्रम नैयर शामिल थे। पीयू ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए और भीड़भाड़ कम करने को लेकर साइकिल को बढ़ावा देने का अभियान छेड़ा है जिसके तहत नयी साइकिलें खरीदी गयी, इन्हीं पर सवार होकर इन अधिकारियों ने रैली निकाल कर छात्रों, स्टाफ, फैकल्टी को संदेश दिया। रैली प्रशासनिक ब्लॉक से होते हुए गर्ल्स हॉस्टल, पीयू मार्केट, गांधी भवन होते हुए वापस कुलपति कार्यालय पहुंची।
The post पीयू में साइकिल रैली appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2V9Ei1P
via Latest News in Hindi
0 Comments