गर्मी के मौसम में आम का सेवन कई रूपो में किया जाता है। कभी इसकी मदद से शेक बनाया जाता है तो कभी मैंगो लस्सी। कभी इसे फल के रूप में खाया जाता है तो कभी कस्टर्ड में स्वीट डिश की तरह। आपने भी आम की मदद से कई तरह की चीजें बनाई होंगी। लेकिन आज हम आपको कच्चे आम की मदद से बनने वाले रायते के बारे में बता रहे हैं। अगर गर्मी को मात देने के लिए आप दही का सेवन कर रहे हैं तो उसमें आम मिलाकर मजेदार रायता बनाएं। इस रायते को बच्चे से लेकर बूढ़े सभी खुश होकर खाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

सबसे पहले आम का छिलका छीलकर उसे कद्दूकस कर लें। अब एक बर्तन में दही डालें और उसमें नमक, मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। उसमें हींग, सरसों और करी पत्ता डालें। जब सरसों चटकने लगे तो तैयार छौंक को रायता में डालकर मिक्स कर लें।

आपका कच्चे आम का रायता तैयार है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YbBoXr
via Latest News in Hindi

0 Comments