डिजिटल डेस्क, लखनऊ/भोपाल। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, पांच चरण के मतदान हो चुके हैं और विरोधी चारों खाने चित हैं। बौखलाएं हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस चौकीदार पर लोगों का इतना प्यार क्यों उमड़ रहा है। पीएम ने कहा, आज सुबह खबर आयी की कश्मीर में सेना ने कुछ आतंकी मार गिराए। कुछ लोगों को ये परेशानी है कि आज जब मतदान चल रहा है तो मोदी ने आतंकियों को क्यों मारा। LIVE: PM @narendramodi is addressing a public meeting in Kushinagar, Uttar Pradesh. #MeraVoteModiKo https://t.co/Hzy8HqEopa — BJP (@BJP4India) May 12, 2019 पीएम ने कहा, वो बम-बंदूक लेकर सामने खड़ा है, क्या वहां मेरा जवान चुनाव आयोग की अनुमति लेने जाए कि मैं इसको गोली मारूं या न मारूं। कश्मीर में जब से हम आए हैं हर दूसरे-तीसरे दिन सफाई होती रहती है। बता दें कि शोपियां में सुरक्षाबलों ने रविवार को दो आतंकियों को मार गिराया है। लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान को लेकर पीएम ने कहा, भारत को दहलाने वाले आज डर-डर कर जीने को मजबूर हैं। वो डर रहे हैं इसलिए देश की हिम्मत बढ़ रही है और इसलिए देश मोदी को वोट दे रहा है। देश मजबूत, निर्णायक और ईमानदार सरकार के लिए वोट दे रहा है। आपका हर वोट मेरे लिए जरुरी है, पवित्र है और अमूल्य है। जीत सामने देखकर ये समय आराम करने का नहीं है बल्कि जीत को इतना ऐतिहासिक बनाने का है कि महामिलावटी लोग देश के खिलाफ जाने का विचार भी छोड़ दें। बेटियों पर अत्याचार करने वाले, राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को सजा देने के लिए आपके इस चौकीदार ने फांसी की सजा का प्रावधान किया है। कांग्रेस सरकार की भी नीयत सही होती तो अलवर में जो हुआ उसे छिपाने में, दबाने में नहीं लगती: पीएम #MeraVoteModiKo pic.twitter.com/t3eClALprg — BJP (@BJP4India) May 12, 2019 पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, बेटियों पर अत्याचार करने वाले, राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों को सजा देने के लिए आपके इस चौकीदार ने फांसी की सजा का प्रावधान किया है। कांग्रेस सरकार की भी नीयत सही होती तो अलवर में जो हुआ उसे छिपाने में, दबाने में नहीं लगती। पीएम ने कहा, भ्रष्टाचार हो, महंगाई हो या 1984 में हजारों सिखों का कत्ल हुआ हो इनका जवाब यही होता है- 'हुआ तो हुआ'। जिस अहंकार में ये लोग कहते हैं 'हुआ तो हुआ' वो इन लोगों ने देश की सरकार को मशीनरी का हिस्सा बना दिया। पीएम ने कहा, वंशवाद की बेल पकड़कर ये लोग अब इतना ऊपर चढ़ चुके हैं कि गरीब को तुच्छ मानते हैं। वहीं, मैं गरीबी में पैदा हुआ, गरीबी में बड़ा हुआ और कुम्भ के मेले में गरीबों का पैर धोकर, सफाई कर्मचारी का पैर धोकर खुद को धन्य मानता हूं। PM Modi: Wo bomb-bandook lekar samne khada hai, kya wahan mera jawan Election Commission ki permission lene jaye ki main isko goli maroon ya na maroon? Acha Kashmir main jab se hum aaye hain har doosre-teesre din safai hoti rehti hai, ye safai abhiyaan mera kaam hai bhai https://t.co/HJBlQr9X0B — ANI UP (@ANINewsUP) May 12, 2019 कुशीनगर में पीएम मोदी ने कहा... बहन जी आपके साथ गेस्ट हाउस में जो हुआ था उससे सारे देश की बहनों और बेटियों को पीड़ा हुई थी। अगर आप बेटियों की रक्षा के प्रति इतनी ही ईमानदार हैं तो आज ही, इसी समय राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लीजिए।  बीते 5 साल में आपके इस सेवक ने इस कार्य संस्कृति को बदल दिया है। इन लोगों के दांव पेंच नाकाम हो रहे हैं और ये लोग मुझे पानी पी-पीकर के कोस रहे हैं। दुनियाभर की डिक्शनरी से खोजकर लाते हैं और प्रेम का नकाब पहनाकर मुझे गालियां देते हैं। गरीब को गंदगी में रहने का शौक नहीं होता, वो उसकी मजबूरी होती है, लेकिन इन महामिलावटी लोगों ने कभी इस बारे में नहीं सोचा। मैंने स्वच्छ भारत अभियान चलाया, 10 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाए। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश के खंडवा और इंदौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी खंडवा में शाम 4:35 बजे और इंदौर में शाम 6:40 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।  

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Q1qDUX
via Latest News in Hindi

0 Comments