भोपाल सहित 59 सीटों पर मतदान शुरु, 979 मैदान में प्रत्याशियों
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज (रविवार) 59 सीटों पर वोटिंग होना है, इनमें से मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार की 8-8 सीट, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, दिल्ली की 7 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान होना है, इसके बाद 19 मई को चुनाव का आखिरी चरण है। चुनावों का नतीजा 23 मई को आएगा। इस चरण में 979 प्रत्याशी अपना अपनी किस्मत आजमाएंगे, इस चरण के लिए 1.13 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 34 सीटों को रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन सीटों पर तीन या उससे अधिक प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं, इनमें सबसे ज्यादा चर्चित मध्य प्रदेश की भोपाल सीट है, जहां बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर तो कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2JyyXdK
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2JyyXdK
via Latest News in Hindi
0 Comments