सेहत का साथी है तरबूज, जानें इसके फायदे

गर्मी के मौसम में कई तरह के फल बाजार में मिलते हैं, लेकिन इनमें से तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दरअसल, इसका रसीला स्वाद हर किसी का फेवरिट होता है। इसके अतिरिक्त इस फल में पानी की अधिकता होने के कारण इसे गर्मी के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। तो चलिए आज हम आपको तरबूज से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बता रहे हैं-
तरबूज में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर को नियंत्रित करते हैं। खासतौर से, इसमें मौजूद लाइकोपीन कैंसर को रोकने में एक अहम भूमिका निभाता है।
गर्मी में तरबूज का सेवन विशेष रूप से करने की सलाह दी जाती है और इसका कारण है इस फल में पानी की अधिकता। अगर आप नियमित रूप से इस फल का सेवन करते हैं तो आपको निर्जलीकरण या हीट स्ट्रोक होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
तरबूज का सेवन पाचनतंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। अक्सर पानी या फाइबर की कमी के चलते व्यक्ति को कब्ज की शिकायत हो जाती है। लेकिन तरबूज का सेवन बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करता है।
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा न के बराबर होती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर और पानी देर तक पेट भरे होने का अहसास कराते हैं। जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2vU2cj0
via Latest News in Hindi
0 Comments