नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले 6 दिन से जारी गिरावट का सिलिसिला बुधवार को थम गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न महानगरों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी नरमी दर्ज की गई। बाजार के जानकार बताते हैं कि बहरहाल अमेरिका में तेल के भंडार में इजाफा होने की रिपोर्ट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी पर लगाम लगी है, लेकिन तेल की कीमतों में तेजी की संभावना अभी बनी हुई है।

from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2JjZ9JH
via Latest News in Hindi

0 Comments