NDA सरकार को सभी वर्गो के लिए समर्पित करार देते हुए नरेंद्र मोदी ने पंथ-जाति के आधार पर भेदभाव किए बिना 21वीं सदी में हिंदुस्तान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का विश्वास व्यक्त किया है जिससे सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास का मंत्र सार्थक हो पाए।

नरेंद्र मोदी को को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। संसद के केंद्रीय कक्ष में नवनिर्वाचित सांसदों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह चुनाव किया गया। NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब हम नई ऊर्जा के साथ, नया भारत बनाने के लिए, एक नई यात्रा शुरू करेंगे।

नरेंद्र मोदी ने कहा – 2019 का चुनाव सामाजिक एकता का आंदोलन बन गया था, जिसने लोगों के दिलों को जोड़ने का काम किया। नरेंद्र मोदी ने कहा आम चुनाव ने देश को एक नई ऊंचाई दी जिससे एक नए युग की शुरुआत होगी।



from सम्पादकीय – Navyug Sandesh http://bit.ly/2wmVqSZ
via Latest News in Hindi

0 Comments