आम बीमारियों का भी होगा मुफ्त इलाज
गोहाना (निस) : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे को बढ़ा दिया गया है। जहां अब तक इस योजना के कार्ड धारकों का बड़ी बीमारियों के ही लिए 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में होता था, वहीं अब आम बीमारियों को भी इस योजना में स्थान दे दिया गया है। मंगलवार को यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोहाना इकाई के अध्यक्ष डा. गजराज कौशिक ने दी। डा. गजराज कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे में अब 157 और पैकेज आ गए हैं। इससे उलटी-दस्त, बुखार जैसी सामान्य तकलीफों का भी अब इस योजना के लिए निश्चित अस्पतालों से इलाज करवाया जा सकेगा।
The post आम बीमारियों का भी होगा मुफ्त इलाज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VFztZH
via Latest News in Hindi
0 Comments