चने की दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही लाभदायक भी होती है और हर घर में इसका प्रयोग किया जाता है। 100 ग्राम चना दाल में 33000 कैलोरी ,11 ग्राम फाइबर और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। चने की दाल खाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती है।चलिए जानते है कैसे…

– डाइबिटीज : चने की दाल में ग्लाइसमिक इंडेक्स होता है, जो डाइबिटीज पर नियंत्रण रखता है। साथ ही रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है और शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को भी कम करने में मदद करता है।

– फाइबर की मात्रा : चना दाल में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है, चने की दाल के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते हैं। चना दाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉ़ल कम होता है, जो कब्ज की परेशानी दूर करता है।

– आयरन की कमी पूरी : आयरन की कमी होने पर चने की दाल का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फास्फोरस और आयरन नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होते है।

-पीलिया में फायदा : पीलिए में चने की दाल का सेवन काफी लाभदायक होता है। 100 ग्राम चने की दाल को 2 गिलास पानी में डाल कर कुछ घंटो के लिए भिगोकर रख दीजिए। अब दाल से पानी अलग करके दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर सेवन कीजिए।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/30vcZ1i
via Latest News in Hindi

0 Comments