कैथल के चारों हलकों में खिला कमल
कैथल (हप्र) : जिला कैथल की चारों विधान सभाओं में कमल खिला। यहां भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी ने बढ़त बनाई। भाजपा की जीत की खुशी में पूरे देश में जश्न व खुशी का माहौल है। कैथल भी इससे अछूता नहीं है। कैथल में भाजपा की जीत की खुशी में एक चाय वाले ने फ्री चाय पिलाई। भाजपा की जीत की खुशी में यहां बार परिसर में चाय की कैंटीन चलाने वाले रामकला ने आज पूरा दिन सभी को मुफ्त में चाय पिलाई। रामकला ने अपनी दुकान के बाहर एक बैनर भी लगा रखा है, जिस पर आज के दिन चाय फ्री में पिलाने की बात लिखी है। भाजपा की जीत पर उसे अपार खुशी हुई है। इस खुशी में रामकला ने गुरुवार को शाम 5 बजे तक फ्री चाय पिलाने का ऐलान किया था।
बजे ढोल-नगाड़े और उड़ाया गुलाल
कलायत/पूंडरी (निस) : प्रदेश में भाजपा द्वारा सभी सीटों पर जीत दर्ज करने पर कलायत में अलग-अलग स्थानों पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गुलाल लगा और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिंद्र राणा ने पार्षद राजीव राजपूत, सतीश धीमान, सोमनाथ राणा, बीडी बंसल, धर्मपाल धीमान, राजेंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। पूंडरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को पूंडरी विधानसभा से मिली 54147 वोटों जीत की खुशी में कहीं ढोल बजाकर, कहीं गुलाल उड़ाकर, लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
जीत के बाद की मां सरस्वती की पूजा
पिहोवा (निस) : विधानसभा क्षेत्र में भी शुरू से ही भाजपा ने बढ़त बनाए रखी। भाजपा के प्रत्याशी नायब सैनी को इस विधान सभा क्षेत्र से 68779 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 37431 मत मिले। इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला को 6728 व बसपा प्रत्याशी शशी सैनी को 4765 व जजपा प्रत्याशी जयभगवान डीडी को 5991 मत मिले। भाजपा समर्थकों ने जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी व मां सरस्वती मन्दिर में पूजा-अर्चना की। जैसे ही नायब सैनी की जीत की खबर मिली समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी।
The post कैथल के चारों हलकों में खिला कमल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VL4Y4w
via Latest News in Hindi

0 Comments