भिवानी, 25 मई (हप्र)

भिवानी के गांव उमरावत के राजकीय उच्च विद्यालय में शनिवार को खराब परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल स्टाॅफ के साथ बैठक करते ग्रामीण। -हप्र

हरियाणा बोर्ड द्वारा हाल ही में घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम को लेकर शनिवार को गांव उमरावत के राजकीय उच्च विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्कूल के दसवीं के परीक्षा परिणाम पर चिंता व्यक्त की गई और स्कूल के अध्यापकों से भविष्य में अच्छे परीक्षा परिणाम लाने को कहा।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित स्कूल का दसवीं का परिणाम बोर्ड के परीक्षा परिणाम व गांव में स्थित निजी स्कूलों के परिणामों से काफी नीचे था। स्कूल के 48 छात्रों में से 12 छात्र ही उत्तीर्ण हुए। बैठक में स्कूल के सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक वजीर सिंह, गांव के सरपंच दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर पढ़ाई में कोताही हुई तो इसे सहन नहीं किया जाएगा और साथ ही उन्होंने स्कूल स्टाॅफ से अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से करने को कहा। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच श्रीभगवान शर्मा, मांगेराम, बालाराम, भोलू, राजा पहलवान, भोलाराम, पंच जयकिशन सहित अनेक ग्रामीण व स्कूल स्टाॅफ सदस्य उपस्थित थे।

 

The post खराब परीक्षा परिणाम पर ग्रामीणों ने जताई चिंता appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Was2Pu
via Latest News in Hindi

0 Comments