शिवपुरी के इस झरने में नहाने से बनते हैं रिश्ते और भी मजबूत
डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। देश-दुनिया में ऐसी कई जगहें ऐसी हैं जो अजूबों से कम नहीं, जो अपने आप में किसी न किसी कारण के चलते प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक जगह का नाम है शिवपुरी जहां ऐसा झरना है जो प्रेमी-प्रेमिका की सभी समस्यों को खत्म करने के लिए प्रचालित है। इस झरने के बारे में लोगों की ऐसी भी मान्यता है कि इस झरने का पानी अमृत के समान है और इस झरने में नहाने से त्वचा संबंधी सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। हालांकि इस झरने में पानी केवल बरसात के समय ही रहता है। पानी झरने से गिरकर एक कुंड में इकठ्ठा होता है। जिस कुंड में पानी गिरता है उसे भदैया कुंड कहा जाता है। इस स्थान को लेकर कहा जाता है कि यहां प्रेमी-प्रेमीका के एकसाथ नहाने से उनके बीच कभी भी दूरी नहीं बढ़ती और उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है। यही नहीं यदि कोई बुजुर्ग जोड़ा भी एक साथ इस झरने में नहा ले तो उनके बीच भी दूरी खत्म हो जाती हैं।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Htvn2Z
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Htvn2Z
via Latest News in Hindi
0 Comments