वॉशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष थिंक-टैंक ने कहा है कि भारत की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ सार्वभौम स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि यह ठोस तरीके से काम करे और भारतीयों को अच्छी गुणवत्ता वाली देखभाल मुहैया कराए। वॉशिंगटन डीसी स्थित सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट (सीजीडी) नाम के थिंक-टैंक के शोधकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) के प्रथम वर्ष के विश्लेषण के आधार पर कहा कि कुल मिलाकर प्रयास सकारात्मक रहा है। हालांकि, उन्होंने लागत और गुणवत्ता से संबंधित कुछ चुनौतियां भी गिनाईं और कहा कि अगर इनसे नहीं निपटा गया तो इससे योजना की प्रगति पटरी से उतर सकती है।

from India TV: world Feed http://bit.ly/2JfyopA
via Latest News in Hindi

0 Comments