गर्मी के मौसम में अक्सर पाचनतंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके कारण कई बार व्यक्ति को दस्त की परेशानी होती है, जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी आती है। इस अवस्था में महज दवाई लेने से कुछ नहीं होता, बल्कि जरूरी है कि आप अपने खानपान पर भी पूरा ध्यान दें। खानपान के जरिए दस्त तो ठीक होते हैं ही, साथ ही शरीर में आई कमजोरी को भी दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

दस्त होने पर व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में कमजोरी या निर्जलीकरण की परेशानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप शरीर में पानी का स्तर बनाए रखें। इसके लिए आप पानी के अतिरिक्त फलों का रस, ओआरएस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या फिर नारियल पानी पिएं।

दस्त होने पर अदरक का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व दस्त के कारण होने वाले पेट दर्द से राहत दिलवाते हैं। आप चाहे तो अदरक का पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

जब गर्मी के मौसम में व्यक्ति को दस्त की समस्या होती है तो उसे पेट में दर्द व गर्मी का अहसास होता है। ऐसे में दही का सेवन किया जा सकता है। दही में बैक्टीरिया मौजूद होते है जो पेट जल्दी ठीक करने के साथ ही पेट को ठंडा रखने में मदद करते है।

लूज मोशन होने पर केले का सेवन भी राहत देता है। केले में मौजूद पेक्टिन लूज मोशन को रोकने का काम करता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JNyK6o
via Latest News in Hindi

0 Comments