ग्रामीणों ने रोका दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे
उचाना/जींद, 12 मई (हप्र)
उचाना क्षेत्र के खटकड़ गांव में रविवार को रोड जाम करते ग्रामीण। -हप्र
खटकड़ गांव में दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों ने बनने रहे पुल का विस्तार करके पुल के नीचे से रास्ता देने की मांग को लेकर रविववार को रोड जाम किया। यहां पर करीब आधा घंटे तक रोड जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी राजपाल सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए।
थाना प्रभारी राजपाल ने ग्रामीणों को कहा कि इस मामले में जो भी संबंधित अधिकारी है, उनके संज्ञान में मामला चुनाव के बाद लाया जाएगा। ग्रामीणों की जो मांग है वो पूरी करवाई जाएगी। ग्रामीण कमला, बिमला, कृष्णा, राजो, प्रीति ने कहा कि फोरलेन हाईवे का निर्माण हो रहा है। जब यहां पर पुल का निर्माण शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने जींद की तरफ इसके विस्तार की मांग की थी। गांव की प्रमुख गली के पास सड़क की दूसरी तरफ जाने के लिए रास्ता नहीं है। गांव की दूसरी तरफ श्मशान घाट, मंदिर, तालाब का रास्ता है। अब जहां पर पुल के नीचे से रास्ता दिया गया है वह गली से काफी दूर है। ग्रामीणों को लंबा चक्कर काट कर यहां से आना-जाना पड़ेगा। इस पुल का विस्तार करने की मांग के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि बारिश, बाढ़ के पानी की निकासी भी उनकी तरफ से होती है। बारिश, बाढ़ आती है तो यहां से पानी की निकासी नहीं हो सकेंगी। बार-बार मांग करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने मजबूरी में रोड जाम करना पड़ा। प्रशासन ने अगर उनकी मांग को समय रहता अब भी पूरा नहीं किया गया तो फिर से ग्रामीण रोड जाम करने को मजबूर होंगे।
The post ग्रामीणों ने रोका दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2JAj7iv
via Latest News in Hindi
0 Comments