डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो हिंदू धर्म में हर दिन का अपना एक अलग महत्व है, लेकिन गुरुवार का महत्व अलग है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इसका संबध जहां बृहस्पति ग्रह से है, वहीं इसे नारायण का दिन भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार बृहस्पति ग्रह दूसरे ग्रह से भारी होता है, इसलिए इसदिन भूलकर भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे शरीर या घर में अपशगुन हो और किसी अनहोनी की आशंका हो। इससे घर के मुखिया और बच्चों की आयु घटती है या उनके साथ कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। इसका भावार्थ यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। गुरुवार को न करें ये काम... 1- बाल में नहीं लगाना चाहिए साबुन, न ही बाल कटाएं 2- महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है, जिससे पति व संतान की उन्नति रुक जाती है। 3- गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है। गुरुवार को नाखून, बाल काटने और दाड़ी बनाने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 4- घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या मकड़ी का जाला निकलने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।  6- गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है। 7- भूलकर भी गुरुवार को घर के बाहर झाड़ू ना फेकें। इससे मां लक्ष्मी भी झाड़ूू के साथ घर के बाहर चली जाती हैं। 8- जिनका गुरु बलवान और शुभ है उन्हें गुरुवार के दिन किसी को भी हल्दी नहीं देना चाहिए। इस दिन हल्दी देने से गुरु कमजोर होता है साथ ही धन और वैभव में कमी आती है।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2UEwWyq
via Latest News in Hindi

0 Comments