एनबीए ने रिटायर्ड जस्टिस ए.के. सीकरी को एनबीएसए का चेयरपर्सन नियुक्त किया
नई दिल्ली। नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस ए.के. सीकरी को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वह आने वाली 26 मई से अपना कार्यभार संभालेंगे। एनबीएसए उन न्यूज चैनलों के आत्म नियमन के लिए एक स्वतंत्र संस्था है, जो कि एनबीए के सदस्य हैं। रिटायर्ड जस्टिस ए.के. सीकरी वर्तमान चेयरपर्सन रिटायर्ड जस्टिस आर.वी. रविंद्रन का स्थान लेंगे, जो 25 मई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।from India TV: india Feed http://bit.ly/2VkM7ND
via Latest News in Hindi
0 Comments