वायरल वीडियो, जिंदा ऑक्टोपस खाने के चक्कर में खुद ही फंसी ये चाइनीज ब्लॉगर
डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, उसके लिए फिर चाहे उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े। कुछ ऐसा ही हुआ चीन की एक लड़की के साथ। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान महिला ने जिंदा ऑक्टोपस को खाकर दिखाने का स्टंट चुना। महिला ने अपने हाथों में जिंदा ऑक्टोपस को पकड़ा और उसे खाने की कोशिश करने लगी, लेकिन उसकी यह कोशिश उस पर ही भारी पड़ गई। चाइनीज ब्लॉगर Kuaishou ने आठ भुजाओं वाले ऑक्टोपस को खाने के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल ली। ये चाइनीज ब्लॉगर 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवेन' (Seaside girl Little Seven) के नाम से इंटरनेट पर मशहूर है। इन दिनों इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस ऑक्टोपस को वो खाने जा रही थी वही ऑक्टोपस लड़की को ही खाने लगा। ऑक्टोपस लड़की का चेहरा चबाने लगा। जिसके बाद लड़की रोते हुए अपने-आप को बचाने की कोशीश करने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो सबसे पहले चीन के सोशल साइट्स पर शेयर किया गया। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला ने ऑक्टोपस को खाने की कोशिश की, चंद सेकेंड में वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी और खुद को बचाने की कोशिश में जुट गई। ऑक्टोपस ने उसके चेहरे को बुरी तरह से जकड़ लिया था। काफी मुश्किल के बाद वह खुद को ऑक्टोपस से छुड़ा पाई। लड़की के चेहरे से खून निकलने लगा। इस वीडियो पर अधिकांश लोगों ने महिला की आलोचना की है और कहा कि उसे जिंदा ऑक्टोपस नहीं खाना चाहिए।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/30dVCSt
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/30dVCSt
via Latest News in Hindi
0 Comments