गुवाहाटी में दूसरे इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में छह बार की विश्‍व विजेता एम सी मेरी कॉम और शिवथापा सहित नौ खिलाडि़यों ने स्‍वर्ण पदक जीते हैं। एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले अमित पंघल ने 52 किलोग्राम वर्ग में सचिन को हराकर स्‍वर्ण पदक जीता है। 49 किलोग्राम वर्ग में दीपक ने गोविन्‍द कुमार को पराजित किया।

महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में जमुना बोरो ने संध्‍या रानी को हराकर विश्‍व चैम्पियनशिप के लिए क्‍वालीफाई कर लिया। पुरूषों के 69 किलोग्राम वर्ग में आशीष ने और महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में सरिता देवी ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया। महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में नीरज ने जीत हासिल की, जबकि लवलीना बोरगोहेन इटली की कोलिन लुईस से हार गईं।



from खेल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WmqMbg
via Latest News in Hindi

0 Comments