सैम पित्रोदा के बयान पर बोले मोदी, राजीव के दोस्त की भाषा में अकड़ है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है| मोदी ने पित्रोदा के सिख दंगो वाले बयान पर कहा की ऐसी भाषा उनकी अकड़ और चरित्र का प्रदर्शन करती है| जनता इन्हें सबक जरूर सिखाएगी|
पीएम ने साधा निशाना– पीएम मोदी ने हरियाणा के रोहतक में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि- ‘सैम पित्रोदा के शब्द कांग्रेस के चरित्र और सोच को जाहिर करते हैं| ये शब्द ‘हुआ तो हुआ’ उनकी अकड़ दिखाते हैं| ये नेता गांधी परिवार का करीबी है और राजीव गांधी का दोस्त है| ये कांग्रेस अध्यक्ष के गुरू हैं।’ यहां पीएम ने देश की सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की| पीएम मोदी से पूछा गया कि विपक्ष आपपर राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाने का आरोप लगाता है तो इसपर मोदी ने जवाब दिया कि- मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि हमले 1.5 करोड़ गरीबों को घर दिए , 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई, आयुष्मान योजना, MSP, हाइवे इत्यादि| मैं चाहता हूं कि कांग्रेस हमें चुनौती दे लेकिन इन मुद्दों पर बहस के लिए तर्क चाहिए जो कांग्रेस के पास नहीं हैं|
आपको बता दें की कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था की आपने पांच सालों में क्या किया उसकी बात कीजिए सिख दंगो की नहीं, वो हुआ तो हुआ|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2vSxqXD
via Latest News in Hindi
0 Comments