लिजवाना कलां में पेयजल संकट
जींद, 14 मई (हप्र)
जुलाना स्थित जलघर में पेयजल समस्या को लेकर पहुंची महिलाएं। -हप्र
पेयजल संकट से परेशान लिजवाना कलां की महिलाओं समेत काफी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को जुलाना स्थित जलघर पहुंचे और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पिछले 4 माह से पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। पेयजल सप्लाई नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जलघर में पहुंची नन्ही, सावित्री, सुनेहरी, लक्ष्मी, फूलपति, बीरमति, जगबीर, नरेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि 4 माह पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव के 400 मकानों की पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन को काटा दिया था। विभाग द्वारा उस पाइपलाइन को आज तक नहीं जोड़ा गया है। इस कारण उनके यहां पर पेयजल संकट गहराया हुआ है। महिलाओं को दूर दराज खेतों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इस कारण उनका पूरा दिन पानी ढोहने में ही बीत जाता है। उन्होंने बताया कि गांव में पीने लायक पानी नहीं है। भूमिगत जल में टीडीएस की मात्रा ज्यादा होने के कारण चर्म रोग की समस्या पैदा हो रही है।
The post लिजवाना कलां में पेयजल संकट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EanDkm
via Latest News in Hindi
0 Comments