सीएम योगी का आरोप, आतंकियों को बचाने का काम करती है सपा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शाहजहांपुर में एक आमसभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होने सपा को घेरते हुए कहा की सपा आतंकियों को बचाने का काम करती है| सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था, बिजली, सड़क आदि की व्यवस्था खराब थी| वहीं, उन्होंने सपा पर आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम करने का आरोप भी लगाया|
सांड के घुसने पर तंज- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप कैसी सरकार चाहते हैं| ये आपको तय करना है| बंगाल और ओडिशा में लाखों की भीड़ से एक ही आवाज आती है फिर से मोदी की सरकार चाहिए| सबके मन में एक उत्साह है कि नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनें|’ सीएम योगी ने महागठबंधन की कन्नौज की रैली में सांड के घुस आने पर भी तंज किया| सीएम योगी बोले, ‘मैं कन्नौज से आ रहा था तब पता चला कि महागठबंधन की जनसभा में नन्दी घुस गई थी, वह काफी नाराज थीं| तो मैं कहना चाहता हूं कि उनको अब नन्दी जी भी बख्शना नहीं चाहती है|’
आपको बता दें की चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होना है जिसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2voVbGu
via Latest News in Hindi
0 Comments