सोनीपत, 18 मई (हप्र)

सोनीपत में निजी स्कूलों के खिलाफ शनिवार को सबूत सौंपते राज सिंह दलाल व अन्य। -हप्र

निजी स्कूलों व निजी अस्पतालों द्वारा मनमानी फीस वसूलने को लेकर सिविल सोसायटी ने राज सिंह दलाल के नेतृत्व में शनिवार को डीईईओ को सबूत सौंपे और कार्रवाई की मांग की है।
सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह दलाल ने बताया कि अभिभावकों के साथ मिलकर पिछले लम्बे समय से सोसायटी निजी स्कूलों और निजी अस्पतालों के खिलाफ आवाज उठा रही है। इस संबंध में शुक्रवार को छोटूराम धर्मशाला से लेकर डीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया था। इस दौरान सोनीपत आए रोहतक रेंज के कमिश्नर को भी सिविल सोसायटी ने सबूत दिए थे। इसके बाद उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए तथा सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाए।
राज सिंह दलाल ने बताया कि रोहतक रेंज के कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि निजी स्कूलों की एसोसिएशन के साथ भी बैठक करके उन्हें नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए जाएं।

The post निजी स्कूलों के खिलाफ सिविल सोसायटी ने सौंपे सबूत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2HqRMOm
via Latest News in Hindi

0 Comments