चंडीगढ़, 31 मई (एजेंसी)
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के मानदंडों में ढील देने की मांग की है। सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ‘कच्चा घर’ की परिभाषा बेहद सीमित है, जिस कारण बड़ी संख्या में पंजाब के गरीब और हकदार लोग योजना से वंचित हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा, नियमों में बदलाव से गरीब ग्रामीण आबादी को अधिक से अधिक संख्या में इस गरीब-हितैषी पहल के तहत लाया जाना सुनिश्चित होगा।
अमरेंद्र ने मोदी से 1 सितंबर 2018 को हुई मुलाकात की ओर इशारा करते हुए कहा कि उस समय पंजाब सभी राज्यों में 25वें स्थान पर था, लेकिन महज 9 महीने के भीतर अपनी रैंकिंग में सुधार करके तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।

The post अमरेंद्र ने की पीएमएवाई-जी के नियमों में छूट देने की मांग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EKxXzM
via Latest News in Hindi

0 Comments