नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के प्रचार के बीच बीजेपी ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के फॉलोअर्स की संख्‍या 11 मिलियन (1.1 करोड़) के पार हो गई है। पार्टी की ओर से शुक्रवार की रात को ही ट्वीट करके इस उपलब्धि को हासिल करने पर लोगों को शुक्रिया कहा गया। BJP ने ट्वीट किया कि “BJP ने ट्विटर पर 11 मिलियन (1.1 करोड़) फॉलोअर्स का मील का पत्थर पार कर लिया है। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया।”

from India TV: india Feed http://bit.ly/2Vjmfln
via Latest News in Hindi

0 Comments