Birthday Special: सोहा- कुणाल की शादी के फैसले पर करीना कपूर ने कही थी ये बड़ी बात
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार कुणाल खेमू आज अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। कुणाल ने फिल्म 'सर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आपको बता दें कि कुणाल राजा हिन्दुस्तानी, जख्म, हम हैं राही प्यार के जैसे फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी नजर आ चुके हैं। कुणाल खेमू फिल्मों से ज्यादा अपनी फैमिली और रिलेशन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कुणाल और सोहा अली खान 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंध गए। कुणाल की पत्नी सोहा अली खान नवाब फैमिली से हैं वहीं भाभी करीना कपूर 'कपूर' फैमिली की बेटी हैं, सास शर्मिला टैगोर अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं वहीं पत्नी सोहा अली खान के भाई और कुणाल के साले साहब सैफ अली खान बॉलीवुड के सुपरस्टार में से एक हैं। from India TV: entertainment Feed http://bit.ly/2I5Jr1V
via Latest News in Hindi
0 Comments