कांग्रेस 84 के दंगों की दोषी: धवन
चंडीगढ़ (ट्रिन्यू): आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन ने आज खुड्डा जस्सू और खुड्डा लाहौरा में चुनावी प्रचार जारी रखा। उन्होंने पंचायतों के नगर निगम में विलय के लिए किरण खेर व पवन बंसल की खूब आलोचना की, क्योंकि उनके इस कदम ने चंडीगढ़ से पंचायती राज की विरासत को ही ख़त्म कर दिया है। धवन ने कहा- बंसल और खेर दोनों ही गावों के लोगों को पिछले कई सालों से लाल डोरे से बाहर बने मकानों को नियमित करने के झूठे आश्वाशन ही देते रहे । धवन ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वो चुने जाते हैं तो लाल डोरा से बाहर बने हुए मकान नियमित करवाएंगे। धवन ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली के 84 के दंगों की दोषी है। उधर शाम को सतिंदर धवन ने आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमोहन धवन के समर्थन में सेक्टर 26 की ग्रेन मार्केट में चुनाव प्रचार जारी रखा। दुकानदारों ने सफाई व पार्किंग के मुद्दे पर अपनी नाराजगी प्रगट की। शाम को हरमोहन धवन ने गुलाटी भवन में व्यापारी वर्ग से मुलाकात की। व्यपारियों ने उनसे बाज़ारों में पार्किंग की समस्या के समाधान की मांग की ।
The post कांग्रेस 84 के दंगों की दोषी: धवन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EdOKej
via Latest News in Hindi
0 Comments