तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 80.30 और निफ्टी 18.50 अंक लुढ़का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ। लगभग 1132 शेयरों में तेजी, 1380 शेयरों में गिरावट है और 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ओएनजीसी, जी एंटरटेनमेंट, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। जबकि मारुति सुजुकी, यस बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर गिरावट में बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स में ऊर्जा, एफएमसीजी और फार्मा में कुछ खरीदारी देखी गई, जबकि ऑटो, बैंक, धातु और इन्फ्रा गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Yr3oqg
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Yr3oqg
via Latest News in Hindi
0 Comments