खट्टे-मीठे इस फल को बौक्‍स मर्टल और बेबेरी भी कहा जाता है. यह एक लोकप्रिय पहाड़ी फल है, जो गर्मियों के मौसम में अप्रैल से जून के बीच होता है. काफल देखने में मालबैरी की तरह लगता है, लेकिन ये मालबैरी से बहुत अलग है. काफल एंटी- औक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं जिस वजह से यह शरीर के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा इसमें कई नेचुरल तत्‍व पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- गरमी में आंखों को ऐसे बचाएं एलर्जी से…

इन बीमारियों को रखें दूर

काफल कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है, ये एनिमिया, अस्‍थमा, दस्‍त, जुखाम-बुखार और यकृत (Hepatic) संबंधी कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है. काफल का फल ही नहीं बल्कि इसके पेड़ की छाल और पत्तियां भी औषधिय गुणों की खान हैं. इसके पेड़ की छाल में एंटी इन्‍फ्लैमेटरी, ऐटी-हेल्मिंथिक, एंटी-औक्‍सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाये जाते हैं. इन गुणों के कारण यह कैंसर जैसी अनेक बीमारियों से आपको बचाता है.

टेंशन और सिरदर्द में लाभकारी

काफल आपके मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है, इसके सेवन से डिप्रेशन की प्रौब्लम को दूर होती है. इस भागदौड़ भरी लाइफ में टेंशन और सिरदर्द की प्रौब्लम को दूर करने के लिए आप काफल के छाल का चूरण खा कर सकते हैं. इसके अलावा काफल के चूरण को सूंघने से सिरदर्द कम होता है.

ये भी पढ़ें- प्रैग्नेंसी के बाद खुद को ऐसे फिट रखती हैं सोहा अली खान

आंख से जुड़ी बीमारियों के लिए हैं फायदेमंद

काफल आंख से जुड़ी बीमारियों जैसे- आंखों के दर्द, नाइट ब्लाइंडनेस , आंख लाल होना,  इन सभी बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसके अलावा सर्दी-जुकाम से होने वाले कान दर्द के इलाज में भी काफल का इस्‍तेमाल किया जाता है

पेट के लिए रामबाण

काफल के तेल की मालिश करने से लकवा मे लाभ मिलता है. गलत खानपान व ज्‍यादा मसालेदाल खाने के अलावा कई कारणों से पेट में गैस हो जाने पर पेट दर्द की समस्‍या होती है. इसके लिए आप काफल में चुटकी भर नमक मिलाकर खाएं, इसके सेवन से आपके पेट दर्द की समस्‍या दूर हो जाएगी. इसके अलावा दस्‍त में आप 1 या 2 ग्राम काफल में दोगुना शहद मिलाकर इसका सेवन करें, इससे दस्‍त से राह‍त मिलेगी. आप चाहें, तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें- वेलनेस से जुड़ी है फिटनेस-शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

 सांस संबंधी बीमारियों

यदि किसी को सांस संबंधी बीमारी है या सांस लेने में दिक्‍कत हो रही हो, तो काफल के सेवन से इसमें आराम मिलता है. काफल के चूर्ण में अदरक का रस और शहद मिलाकर सेवन करने से बोन डिसीज, दर्द, श्‍वास और टीबी के लिए लाभकारी है. इसके अलावा यह खांसी-जुखाम व बुखार से निजाद दिलाने में भी मदद करता है।

The post 5 टिप्स: क्या आप जानते हैं काफल के ये फायदे appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2Vw7Z8J
via Latest News in Hindi

0 Comments