गरमियों में हर किसी को घूमना पसंद है. आप वौटर पार्क और बीच यानी समुद्र के पास घूमना या ट्रैवल करना पसंद करते होंगे, जिसके लिए आप कम्फरटेबल कपड़े पहनना पसंद करते हैं और आप शौर्टस का फेवरेट हैं. तो आज हम आपको शौर्टस के कुछ स्टाइलिश कौम्बीनेशन के बारे में बताएंगे, जिससे आपको एक स्टाइलिश लुक के साथ-साथ कम्फर्ट भी मिलेगा.

1. रफ कट डेनिम शौर्टस के साथ शर्ट का कौम्बिनेशन

ruff-shorts

अगर आप कहीं फौर्मल या मार्केट घूमने का प्लान बना रहीं हैं तो ये कौम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट होगा. यह ड्रैसअप आपके लिए गरमी के लिए सबसे कम्फरटेबल आउटफिट साबित होगा.

2. ब्लैक शौर्टस के साथ औफस्लीव टौप करें ट्राई

black-shorts

अगर आपको किसी पार्टी में जाकर खुद को हौट दिखाना है तो ये ड्रैस आपके लिए बेस्ट औप्शन्स में से है. ये आपकी लाइट ब्राउन बौडी कलर के साथ परफेक्ट साबित होगी.

3. औफिस लुक के लिए भी अच्छा औप्शन है कलरफुल शौर्टस

shorts

गरमियों मे यह जरूरी नहीं की आप घर से बाहर सिर्फ घूमने के लिए ही निकले. अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो यह आपके लिए बेस्ट आउटफिट है. इसे आप किसी डेली औफिस जाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं.

4. कलर मैचिंग शौर्टस कर सकतीं हैं ट्राई

colorful-shorts

अगर आपके पास कलरफुल ब्लेजर हैं तो आप उन्हें कलरफुल शौर्टस के साथ मैच करके पहन सकते हैं. कलरफुल शौर्टस को आप शूज के साथ मैच करके पहन सकती हैं. यह आपको मार्केट हो या औफिस, दोनों के लिए अच्छा और स्टाइलिश लुक होगा.

The post 4 टिप्स: समर शौर्टस फैशन करें ट्राई appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2VLJ321
via Latest News in Hindi

0 Comments