20 मई को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 7S, मिलेगा 48 मेगापिक्सल कैमरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अपने नए 48 मेगापिक्सल वाले Redmi Note 7S को भारत में 20 मई को लॉन्च करेगी। इसकी घोषणा कंपनी ने हाल ही में की है। आपको बता दें कि इस फोन के कंपनी अब तक कई टीजर लॉन्च कर चुकी है। इससे पहले भारतीय बाजार में कंपनी ने फरवरी माह में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। इसमें से Redmi Note 7 Pro में 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। ट्वीट में सेंसर की जानकारी Xiaomi के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट में कहा है कि भारतीय Mi फैंस के लिए सुपर Redmi Note आ रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में ही बता दिया है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। हालांकि यह Redmi Note 7 Pro से कितना बेहतर होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। India #RedmiNote India #48MP So we've decided to get you both! #RedmiNote7S - An all-new SUPER Redmi Note for all our India Mi fans is coming! #48MPForEveryone unveils on 20th May. Mark your calendars! Know more: http://bit.ly/2HqWUAL pic.twitter.com/cCbeOeaDc3 — Manu Kumar Jain (@manukumarjain) May 16, 2019 Mi फोरम पर भी घोषणा Redmi Note 7S को लेकर आधिकारिक Mi फोरम पर भी घोषणा की है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि- हमें पता है की आपको Redmi Note सीरीज पसंद है, इसलिए हमने निर्णय लिया है की हमारी आने वाली डिवाइस Redmi Note 7S - #RedmiNote भी होगी और उसमें #48MP का कैमरा भी दिया जाएगा। तीन कैमरे वाले फोन पर काम फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 7S में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इसमें एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा, इसकी जानकारी टीज के माध्यम से मिली है। वहीं दूसरे सेंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आपको बता दें कि इस डिवाइस केे साथ Xiaomi एक तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Snapdragon 730 या Snapdragon 730G से लैस एक हैंडसेट को लाने का भी टीजर जारी किया था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Vwnmy2
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Vwnmy2
via Latest News in Hindi
0 Comments