डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (मंगलवार) भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 166.55 अंकों की बढ़त के साथ 38,766.89 पर और निफ्टी (NIFTY) 44 अंकों की बढ़त के साथ 11642.30 पर कारोबार करते देखे गए। लगभग 454 शेयरों में तेजी, 188 शेयरों में गिरावट और 25 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  मैरिको, भारती एयरटेल, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, वेदांत, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, ब्रिटानिया, एसबीआई, पावर ग्रिड के शेयरों में तेजी देखी गई। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, आईओसी, ओएनजीसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचपीसीएल और बीपीसीएल के शेयरों में गिराव है। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में ऊर्जा को छोड़कर सभी बढ़त के साथ व्यापार कर रहे हैं।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2V4zTsf
via Latest News in Hindi

0 Comments