शेयर बाजार गिरावट में खुला, सेंसेक्स 14.55 और निफ्टी 23.10 अंक लुढ़का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट से एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार गिरावट में खुला है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 14.55 अंकों की गिरावट के साथ 38955.25 पर और निफ्टी (NIFTY) 23.10 अंकों गिरावट के साथ 11686 पर खुला है। लगभग 368 शेयर में तेजी, 237 शेयरों में गिरावट और 38 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डीएचएफएल, टेक महिंद्रा, जेएसपीएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, आईटीसी, एचयूएल, इंडसइंड बैंक और एचयूएल के शेयरों में तेजी है। जबकि बीपीसीएल, आईओसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में ऊर्जा, इंफ्रा और फार्मा लाभ में कारोबार कर रहे हैं, जबकि आईटी, मेटल, एफएमसीजी और ऑटो मामूली नुकसान के साथ कारोबार कर रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 69.67 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। पिछले सत्र में भी रुपया हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बजार के जानकार लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले देसी मुद्रा में बढ़त को सकारात्मक संकेत बताते हैं। उनका मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई नरमी और देश में स्थाई सरकार बनने की उम्मीदों से देसी मुद्रा को सपोर्ट मिला है और दिनभर के कारोबार में रुपया सीमित दायरे में रह सकता है। केडिया कमोडिटी के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले देसी मुद्रा 69.61-69.96 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार कर सकता है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 104.58 अंकों की बढ़त के साथ 39457.25 पर और निफ्टी (NIFTY) 28.80 अंकों की बढ़त के साथ 11857.10 पर खुला था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2WhVqCu
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2WhVqCu
via Latest News in Hindi
0 Comments