दिल्ली: 12 मई को मतदान के दिन सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 12 मई को दिल्ली में होने वाले मतदान के मद्देनजर मेट्रो सेवा अपने निर्धारित समय से दो घंटे पहले सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। मेट्रो प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार 12 मई को मतदान के दिन सुबह चार बजे से मेट्रो रेल का परिचालन शुरु हो जाएगा। जिससे चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर मतदान केन्द्रों पर पहुंच सकें। सिर्फ द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली रूट पर सुबह साढ़े चार बजे से मेट्रो सेवा शुरू होगी।from India TV: india Feed http://bit.ly/2DWKcZS
via Latest News in Hindi
0 Comments