लगातार 10वें दिन शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 30 और निफ्टी 5.20 अंक लुढ़का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार 10वें दिन गिरावट का दौर जारी है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 30.00 अंकों की गिरावट के साथ 37,060.82 पर और निफ्टी (NIFTY) 5.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,143.00 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55.76 अंकों की मजबूती के साथ 37,146.58 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.45 अंकों की बढ़त के साथ 11,151.65 पर खुला। लगभग 316 शेयरों में तेजी, 713 शेयरों में गिरावट देखी गई और 35 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सन फार्मा, वेदांत, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, अदानी पोर्ट्स और आयशर मोटर्स के शेयरों में तेजी है, जबकि टाटा स्टील, इंफोसिस, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट का रुख है। सेक्टोरल इंडेक्स में एफएमसीजी, फार्मा और पीएसयू बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले सप्ताह के पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 372 अंक लुढ़क कर 37,090 अंक पर, जबकि निफ्टी 130 अंक की गिरावट के साथ 11 हजार 148 अंक पर बंद हुआ था। यह लगातार 9वां दिन था जब शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। करीब 8 साल बाद यह पहली बार है, जब बाजार में लगातार 9वें दिन गिरावट रही हो। इन 9 दिनों में सेंसेक्स में 1950 अंकों की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी करीब 700 अंक लुढ़का है।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Hhci3T
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2Hhci3T
via Latest News in Hindi
0 Comments