नई दिल्‍ली। शाओमी के हाल ही में लॉन्‍च हुए रेडमी 7 स्‍मार्टफोन की पहली सेल भारत में सोमवार से शुरू हुई। अगर आप कम कीमत में एक बेहतरीन लुक और अच्‍छे फीचर्स वाला स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो रेडमी 7 एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। इस स्‍मार्टफोन की बिक्री मी डॉट कॉम, अमजेन डॉट इन, मी होम स्‍टोर और मी स्‍टूडियो द्वारा की जा रही है। शाओमी ने इस फोन को रेडमी 6 के उत्‍तराधिकारी के रूप में पेश किया है। इसमें आपको डॉट नॉच डिस्‍प्‍ले, ऑरा स्‍मोक डिजाइन और ग्रेडिएंट बैक मिलेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि सेल शुरू होने के 3 मिनट के भीतर ही यह फोन आउट ऑफ स्‍टॉक हो गया।  

from India TV: paisa Feed http://bit.ly/2XTVntA
via Latest News in Hindi

0 Comments