स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने अपने Realme U1 का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। कंपनी ने 3GB+64GB वरिएंट बाजार में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। इस हैंडसेट के 4GB+64GB वेरिएंट का मूल्य 11,999 रुपए है।


advertisement:


Realme U1 स्मार्टफोन में 6.3 इंच के फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो पिक्सेल रिजोल्यूशन 1080×2340 और आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 के साथ आता है। यह हैंडसेट वाटरड्रॉप या ड्यूड्रॉप नॉच फीचर और ऑक्टाकोर MediaTek Helio P70 प्रोसेसर सपोर्ट करता है।

कैमरे के लिए इस फोन के बैक पर ड्यूल रियर कैमरा है जो 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का है और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पर इस फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

इस फोन मे 3,500 एमएएच की बैटरी शामिल है। यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 256GB तक बढ़ाया जा सकता हैं। ग्राहक यह स्मार्टफोन 10 अप्रैल को 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं|



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Vjjn8J
via Latest News in Hindi

0 Comments