अंतरिक्ष में इसरो की एतिहासिक उड़ान, PSLV-C45 से सफलतापूर्वक लॉन्च किया EMISAT
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO इसरो ने अंतरिक्ष में एक और इबारत लिख दी है। इसरो ने सोमवार को भारतीय रॉकेट पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (PSLV) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंस उपग्रह, एमिसैट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। एमिसैट (EMISAT) का प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के लिए किया जा रहा है। एमिसेट दुश्मन के रडार का पता लगाने में सक्षम है। एमिसैट के साथ रॉकेट तीसरे पक्ष के 28 उपग्रहों को ले कर गया है। इसरो (ISRO) ने कहा कि रॉकेट पहले 436 किग्रा के एमिसैट को 749 किलोमीटर के कक्ष में स्थापित करेगा।from India TV: tech Feed https://ift.tt/2Un4Co8
via Latest News in Hindi
0 Comments