स्मार्टफोन मेकर कंपनी OPPO ने अपना ओप्पो A5s स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया गया है। इस हैंडसेट का मूल्य 9,990 रुपये रखा गया है। यह हैंडसेट ग्राहक ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा सकेंगे। इस फोन को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप की है| ऑफर के तहत जियो यूजर्स को Jio 4G सिम और अतिरिक्त 4G डाटा दिया जा रहा है। बाजार में यह फोन Tecno Camon i4 से मुकाबला करेगा| यह स्मार्टफोन ग्राहक गोल्ड, ग्रीन, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे|

इस हैंडसेट में 6.2 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले शामिल है जो पिक्सल रेजोल्यूशन 1520 x 720 के साथ आता है। यह हैंडसेट 2.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हेलियो पी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और PowerVR GE8320 को सपोर्ट करता है। मैमोरी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ आता है।

कैमरे के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल बैक कैमरा है जो 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो अपर्चर f/2.0 के साथ आता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इस स्मार्टफोन में वाई-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज, ब्लूटूथ 4.2, 4G VoLTE, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट आदि फीचर्स हैं। यह हैंडसेट ColorOS 5.2 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 4230 एमएएच की बैटरी शामिल है|



from व्यापार – Navyug Sandesh http://bit.ly/2GphcKm
via Latest News in Hindi

0 Comments