बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार पांचवीं हार के बाद शुक्रवार को कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘अस्वीकार्य’ प्रदर्शन के बाद हम अंक तालिका में जहां है उसके ही ‘हकदार’ है। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन अंद्रे रसेल की पावर हिटिंग से कोलकाता नाइट राइडर्स ने अंतिम 24 गेंदों में 66 रन बनाकर पांच विकेट की शानदार जीत दर्ज की। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2I3s6sN
via Latest News in Hindi

0 Comments