मुंबई। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आखिरी के ओवरों में खेली गई हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी के सहारे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया। बेंगलोर ने वानखेड़े स्टेडियम में खेल गए इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स (75) और मोइन अली (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को मुंबई ने 19 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। हार्दिक ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे। इस हार ने बेंगलोर की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी गहरे संकट में डाल दिया है। आठ मैचों में उसकी यह सातवीं हार है। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GobHwY
via Latest News in Hindi

0 Comments