IPL 2019 दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब Highlights: शिखर धवन (56) के बाद श्रेयस अय्यर (58*) की कप्तानी पारी, दिल्ली ने पंजाब को 5 विकेट से हराया
लाइव क्रिकेट स्कोर, IPL 2019, दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब Live Match Score दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से मात दी। इस दमदार जीत के बाद तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज दिल्ली की टीम के कुल 12 अंक हो गए हैं। वह रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस से पीछे है। दिल्ली ने पंजाब की ओर से दिए गए 164 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। मेहमान टीम की ओर से हरडस विजोएन ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2veC6qM
via Latest News in Hindi
0 Comments