मुसलमानों के खिलाफ गिरिराज का विवादित बयान, EC ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब
डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। चुनाव आयोग (EC) ने सोमवार को बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को बेगूसराय में मुसलमानों के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने मॉडल कोड नोटिस का जवाब देने के लिए गिरिराज को 24 घंटे का समय दिया है। बेगूसराय में रैली को संबोधित करते हुए गिरिराज ने कहा था, जो लोग वंदे मातरम नहीं कह सकते हैं या मातृभूमि का सम्मान नहीं कर सकते, यह देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। मेरे पूर्वजों का सिमरिया घाट पर निधन हो गया था और उन्हें कब्र की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन तुम्हें (मुसलमानों) तो तीन हाथ जगह चाहिए। तुम ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा, बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे गिरिराज ने सुप्रीम कोर्ट के मॉडल कोड और निर्देशों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। जिसमें कहा गया था कि चुनाव प्रचार करते हुए बयान देने के दौरान धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। सूओ मोटो संज्ञान में लेते हुए बिहार में बेगूसराय जिला प्रशासन ने 25 अप्रैल को गिरिराज को एक रैली में मुस्लिमों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने और आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन करने के लिए बुक किया था। इस रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी गिरिराज को सांप्रदायिक टिप्पणी के लिए बिहार और झारखंड में प्रचार करने से रोक दिया गया था।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2UO3BBB
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2UO3BBB
via Latest News in Hindi
0 Comments