किसी भी घर में बेडरूम एक बेहद खास कमरा होता है। यहां पर आकर व्यक्ति को भीतर से काफी रिलैक्स महसूस होता है और जब आप बेड पर लेटते हैं तो दिनभर की सारी थकान छूमंतर हो जाती है। लेकिन कुछ लोगों को बेड पर लेटने के बाद भी असहज महसूस होता है और इसकी वजह होती है उनकी बेडशीट। बेडशीट लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाला प्रॉडक्ट होता है। इसलिए अपने बेडरूम के बेडशीट लेते समय कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में-


advertisement:


बेडशीट को हमेशा मौसम के अनुसार ही पसंद करना चाहिए। कुछ लोग महज बेडशीट के प्रिंट से प्रभावित होकर उसे खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें तकलीफ होती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।

चूंकि अब गर्मी का मौसम आ चुका है, इसलिए सबसे पहले कॉटन की बेडशीट को प्राथमिकता दें। वैसे सर्दी के मौसम में सिल्क, लेनिन की बेडशीट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेडशीट के फैब्रिक के साथ-साथ उनका साइज भी काफी मैटर करता है। खासकर कॉटन की बेडशीट लेते समय इस बात पर विशेष ध्यान दें क्योंकि यह धोने के बाद सिकुड़ती है। कॉटन में अलग-अलग वैरायटी की बेडशीट आती हैं।

जिन बेडशीट का रोज में इस्तेमाल होता है, उन पर रिंकल पड़ जाते हैं। इसलिए रोजाना इस्तेमाल करने के लिए ऐसी बेडशीट लें जो रिंकल फ्री हो और उसे धोने में आसानी रहे। इसके अलावा वही बेडशीट खरीदें जो गद्दे के चारों तरफ से आसानी मुड़ भी जाए।

बेडशीट का रंग और लुक बेडरूम को सुंदर बनाता है। इसलिए बेडरुम के कलर को ध्यान में रखते हुए बेडशीट का चुनाव करें। बेडशीट की बेडरूम से मैचिंग होने से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इसके अलावा कुछ खास मौके पर खास तरह की बेडशीट का इस्तेमाल किया जा सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2G5Aoho
via Latest News in Hindi

0 Comments