अमेरिका: ट्रंप के खिलाफ मुहिम तेज, डेमोक्रेटिक सांसद ने महाभियोग चलाने की अपील की
डेमोक्रेट सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने अमेरिका की प्रतिनिधि सभा से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की शुक्रवार को अपील की। ऐसा करने वाली वह राष्ट्रपति पद की पहली उम्मीदवार है। उन्होंने चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच के नतीजों का हवाला देते हुए यह अपील की। मैसाच्युसेट्स से सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘मूलर की रिपोर्ट में ऐसे तथ्य दिए गए हैं कि एक शत्रु विदेशी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने के लिए हमारे 2016 के चुनाव पर हमला किया और डोनाल्ड ट्रंप ने उस मदद का स्वागत किया। निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले की जांच को बाधित किया।’’ from India TV: world Feed http://bit.ly/2UsOFZJ
via Latest News in Hindi
0 Comments