बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रेप के आरोपी राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी के लिए चुनाव प्रचार करती नजर आई। दरअसल, विभा देवी को आरजेडी ने नवादा लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया है। जिसके चलते गुरुवार को राबड़ी विभा देवी के प्रचार के लिए उतरी।जहां प्रचार के दौरान उन्होंने रेप के आरोपी राजबल्लभ यादव का बचाव किया है। उन्होंने इसे पूरे यादव समाज से जोड़ दिया है।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने कहा, सभी लोगों से मेरी अपील रहेगी, जिस तरह से राजबल्लभ जी को ये लोग फसाने का काम किया, जेल भेजने का काम किया, यादवों को बदनाम करने का काम किया है। विभा देवी प्रत्याशी हैं, विभा देवी को जिताने का काम करिएगा। इस लोकसभा चुनाव के लिए राबड़ी देवी की ये पहली रैली थी।

लालू यादव की जमानत याचिका पर 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राबड़ी ने कहा कि बीमार रहने की वजह से वो देर से चुनाव प्रचार में उतरीं। उन्होंने जनता से भावुक अपील की और कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण पर लोगों ने माखन चुराने का आरोप लगाया था उसी तरह लालू यादव पर चोरी का झूठा आरोप लगाया गया। साथ ही उन्होंने गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह नवादा छोड़कर भाग गए हैं।

इस बार गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। राबड़ी देवी बीजेपी और पीएम मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि इनलोगों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा है, मंदिर का मुद्दा कहां गया? उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में लोगों को नौकरी तो नहीं मिली, लेकिन बीजेपी ने अपना शानदार दफ्तर तो जरूरत बना लिया। राबड़ी ने कहा कि बीजेपी चोर है, इस पार्टी को सत्ता से भगाएं।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2UhfEff
via Latest News in Hindi

0 Comments