अक्सर आपके घरों में बच्चे केक की डिमांड करते होंगे, लेकिन रोजाना बच्चों को केक देना सही नही है. वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि घर में केक बनाना मुश्किल भी है, पर आज हम आपको आसान टिप्स से घर पर केक बनाना सिखाएंगें. जिससे आप अपने बच्चों को घर पर ही हेल्दी और टेस्टी केक खिला पाएंगी.

हमें चाहिए…

3 कप मैदा

2 फेंटे हुए अंडे

2 चम्मच बेकिंग सोडा

यह भी पढ़ें- हेल्दी और टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड से बनाएं दिन मजेदार

2 चम्मच वनीला एसेंस

2 कप बारीक चीनी (चीनी का बुरादा)

2 कप बटर

2 कप दूध

बनाने का तरीका

-चीनी और मक्खन को मिलाते हुए तब तक फेंटें जब तक ये हल्का और फ्लफी न हो जाए. इसे इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से फेंटे, कुछ न हो तो कांटे से भी फेंट सकती हैं. जब ये तैयार हो जाए तो इसमें फेंटा हुआ अंडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अच्छी तरह फेंटें ताकि मिश्रण हल्का और सफेद दिखाई देने लगे.

यह भी पढ़ें– गरमी में इन टिप्स से घर पर बनाएं मैंगो आइस्क्रीम

-इसमें मैदा और बेकिंग सोडा एक साथ डालें. अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा सा दूध डालें और तब तक मिलाएं जब तक बैटर फ्लफी और सौफ्ट न हो जाए. इसमें वनीला एसेंस मिलाकर अच्छे से मिलाएं. वनीला एसेंस अंडे की महक को छिपाने के लिए जरूरी होता है.

-बेकिंग टिन को थोड़ा ग्रीसी कर लें और इस पर मैदा डालें. इससे केक बेस पर नहीं चिपकेगा. इस पर बटर पेपर भी लगा सकते हैं. तैयार किया हुआ पेस्ट टिन में डालें और इसे प्रेशर कुकर में रखें. कुकर में पानी न डालें और ये ध्यान रखें कि टिन कुकर के बेस से टच न हो. आप बेकिंग डिश के नीचे एक स्टील की प्लेट को उल्टा करके रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- गरमियों में बनाएं चटपटा और टेस्टी आम पन्ना

-आंच बढ़ाएं और दो मिनट तक प्रेशर कुक करें. अब सीटी हटा दें और धीमी आंच पर 35-40 मिनट तक पकाएं. अगर आप इलेक्ट्रिक अवन इस्तेमाल कर रहे हैं तो 180 डिग्री पर 30-35 मिनट तक पकाएं.

– केक तैयार है या नहीं, ये चेक करने के लिए केक में चाकू डालें और अगर इस पर केक नहीं लगता है तो इसका मतलब केक तैयार है. इसे अवन/कुकर से निकाल लें और वायर रैक पर ठंडा होने के लिए रख दें औऱ ठंडा केक बच्चों को परोसें.

edited by-rosy

The post बच्चों के लिए घर पर बनाएं यम्मी एंड टेस्टी चौकलेट केक appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2GArclv
via Latest News in Hindi

0 Comments