आपने कई बार होटलों और ढाबों पर कढ़ी खाई होंगी, लेकिन क्या आपने घर पर कढ़ी बनाई है. आज हम आपको टेस्टी और हेल्दी कढ़ी के बारे में बताएंगे. जिसे आप अपनी फैमिली और फ्रैन्ज को वीकेंड या कभी भी खिला सकती हैं. आइए जानते हैं कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी…

हमें चाहिए…

200 ग्राम( 1.5 कप) बेसन –

400 ग्राम (2 कप) खट्टा दही

1 टेबल स्पून तेल

1-2 पिन्च हींग

यह भी पढ़ें- हेल्दी और टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड से बनाएं दिन मजेदार

आधा छोटी चम्मच जीरा

आधा छोटी चम्मच मैथी के दाने

आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

एक चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

2 या 3  बारीक कटी हुई हरी मिर्च

एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

यह भी पढ़ें– गरमी में इन टिप्स से घर पर बनाएं मैंगो आइस्क्रीम

पकोड़ियां तलने के लिये तेल

बनाने का तरीका

पकौड़ियों बनाने के लिए

-कढा़ई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम हो जाय तो बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनाइये( पकौड़ियाँ बनाने के लिये चमचे की सहायता से थोड़ा थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 5 -6  या जितनी पकोड़ियां आसानी से तेल में आ सकें डाल दीजिये, गोल गोल पकौडि़याँ कलछी की सहायता से पलट कर, ब्राउन होने तक तलें और प्लेट में निकाल लीजिये).

कढ़ी बनाने के लिए

-दही को मथकर एक बर्तन में निकालिये, बचे हुये बेसन को फैंटे हुये दही में मिलाकर,इसमें लगभग 1.2 लीटर पानी मिला दीजिये.

यह भी पढ़ें- गरमियों में बनाएं चटपटा और टेस्टी आम पन्ना

-कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल दीजिये, तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में हींग, मैंथी और जीरा डाल दीजिये, जीरा ब्राउन हो जाने पर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दीजिये, मसालें में दही बेसन का घोल डाल कर, घोल को चमचे से तबतक चलाते रहें, जब तक घोल गाड़ा न हो जाय और घोल में उबाल न आ जाये.

-घोल में उबाल आने के बाद, पकौड़ियाँ डाल दीजिये और चमचे से चलाते जायं, कढ़ी में फिर से उबाल आने पर, उसमें नमक डाल कर मिला दीजिये, चमचे से कढ़ी को लगातार चलाना बन्द कर दीजिये.

-कढ़ी को 12-15 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, लेकिन 2-3 मिनट बाद चलाते अवश्य रहिये. आप देखेंगे कि कढ़ी के ऊपर किनारों की ओर बेसन की मलाई आ रही है.  पकोड़े की कढ़ी बन चुकी है. चावल या रोटी के साथ गरमागरम परोसें.

edited by-rosy

The post दोपहर के खाने में चावल के साथ परोसें टेस्टी कढ़ी appeared first on Grihshobha.



from Grihshobha http://bit.ly/2IL8eu0
via Latest News in Hindi

0 Comments