नोटबंदी को लेकर कांग्रेस हमेशा  रही है और पीएम मोदी पर इसे लेकर आरोप लगाती रही है। अब एक बार फिर कांग्रेस ने नोटबंदी को मोदी सरकार का सबसे बड़ा स्कैम बताते हुए मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करके एक वीडियो जारी किया और दावा किया कि नोटबंदी के बाद भी १५ फीसदी कमीशन लेकर पुराने नोटों को बदला जा रहा है।
प्रेस कांफ्रेंस को सम्वोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मोदी  सरकार को इसकी जांच कराने की चुनौती दी। सिब्बल ने कहा – ”राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मोदी सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है लेकिन नोटबंदी के बाद भी भाजपा नेताओं की मदद से नोट बदलने के घोटाले पर कोई कुछ नहीं कर रहा।”
इस मौके पर कांग्रेस ने एक वीडियो भी मीडिया के लोगों को दिखाया जिसमें कथित तौर पर ७ जुलाई, २०१८ को राहुल रत्नेकर नाम का एक व्यक्ति भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उनके बेटे जय शाह, गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का नाम लेते हुए कह रहा है कि ”इनके कहने पर करंसी बदली जाती है”।
सिब्बल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा – ”ऐसा लगता है कि सारी एजेंसियां, चाहे वो आईटी हो, सीबीआई हो या एनआईए हो, सब इनके कब्जे में हैं। जब एजेंसी और सरकार एक मंच पर आ जाएं तो लोकतंत्र कभी बहाल नहीं रह सकता। लोकतंत्र बचाने का काम अब जनता का है।”
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ट्रेजरी और बैंक के लोग मिलकर १५ परसेंट कमीशन पर कमा रहे हैं, इनका कुछ नहीं होगा। उन्होंने पिछले खुलासे का जिक्र किया। कहा – ”हमने पिछली बार गुजरात की बात की थी। कैसे एक आदमी भाजपा मुख्यालय में जाता है और फ्रेश नोट लेकर आता है। अब तो २६ ठिकानों की बात हो रही है।” ताजा वीडियो का हवाला देते हुए सिब्बल ने पूछा कि ”क्या ईडी इन लोगों को गिरफ्तार करेगी? विपक्षी दलों के खिलाफ डायरी का इस्तेमाल किया जाता है पर यही बात बिड़ला डायरी और येदियुरप्पा पर लागू नहीं होती है”।

The post कमीशन पर अभी भी पुराने नोट बदल रहे : कांग्रेस appeared first on Tehelka Hindi.



from Tehelka Hindi http://bit.ly/2Ild54M
via Latest News in Hindi

0 Comments