महागठबंधन ने रविवार को यूपी के देवबंद की अपनी पहली साझा रैली में जबरदस्त भीड़ जुटाकर संकेत दिया है कि आने वाले चुनाव में भाजपा की राह आसान नहीं होगी। इस रैली में मायावती, अखिलेश यादव और अजीत सिंह ने भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। मायावती ने कहा कि चौकीदार को जनता उसकी जगह बता देगी और यह नाटक भी भाजपा के काम नहीं आएगा।
मायावती ने कहा – ”आज यहाँ की भीड़ देखकर पीएम मोदी पगला जाएंगे। चुनाव में नाटकबाजी या जुमलेबाजी नहीं चलेगी।” बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले के दिन भी भाजपा के कार्यक्रम चलते रहे।
मायावती ने कहा – ”मोदी सरकार ने पूंजीपतियों को धनवान किया। किसान बेहाल हैं।” दिलचस्प यह रहा कि भाजपा के अलावा मायावती ने कांग्रेस पर भी हमले किये। मायावती ने बोफोर्स का जिक्र किया तो भाजपा पर राफेल में घोटाले का आरोप लगाया। उनहोंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस और भाजपा सबकी सरकारें विफल रही हैं। अब उन्हें आजमाने की ज़रुरत नहीं। उन्हें सत्ता में नहीं आने देना है।”
मायावती ने कहा कि यह शक्तियां चुनाव जीतने के लिए साम-दंड भेद सब हथकंडे आजमाने की कोशिश करेंगी। झूठे चुनावी सर्वे भी आएंगे जिससे जनता को भ्रम में नहीं पड़ना है। ”मोदी सरकार मेम भ्र्ष्टाचार बढ़ा है। मोदी सरकार सीबीआई, ईडी का दुरूपयोग कर रही है।”
झूठे वादों का आरोप मायावती ने कांग्रेस पर भी लगाया और राहुल गांधी की ”न्याय” योजना  किया और कहा कि इससे गरीबी का स्थाई हल नहीं निकलेगा। हम केंद्र में आये तो ६००० रूपये की जगह आती गरीबों को सरकारी और गैर सरकारी नौकरियां देंगें।”
मायावती ने कहा कि आज कांग्रेस गरीबी हटाने की बात कर रही है। ”ऐसी ही बात इनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी की थी। लेकिन फिर गरीबी क्यों नहीं गयी।” बसपा प्रमुख में उनके वीओडी नेताओं के मंदिरों-मस्जिदों-गुरुद्वारों में जाने पर उनका उपहास उड़ाया और कहा कि उन्हें इसकी याद चुनाव में ही क्यों आती है। जनता जानती है यह सब नाटक है।
उन्होंने मुस्लिम समाज से कहा कि कांग्रेस यूपी में इस लायक नहीं कि भाजपा को हरा सके। ”इसलिए मुस्लिमों को अपना वोट बसपा, सपा और आरएलडी को ही देना है। कांग्रेस भाजपा को फायदा पहुँचाने के लिए अलग-अलग धर्मों के टिकट दे रही है।”
उन्होंने कहा कि केंद्र में हम सत्ता में आये तो समानता का समाज बनाएंगे। ”मोदी के साथ-साथ योगी से भी मुक्ति पानी होगी तभी प्रदेश में भी लोगों का कल्याण हो पायेगा।”
इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। दोनों ने जनता से भाजपा को हारनी की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में देश का मोदी और भाजपा ने बहुत नुक्सान कर दिया है।

The post अब चौकीदारी का नाटक भी नहीं बचा पायेगा भाजपा को : मायावती appeared first on Tehelka Hindi.



from Tehelka Hindi http://bit.ly/2KiiWub
via Latest News in Hindi

0 Comments